Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य के वृक्क के कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वृक्क के कार्य (Functions of Kidney)-वृक्कों का मुख्य कार्य रक्त को छानना तथा छने हुए तरल से शरीर के लिए उपयोगी एवं आवश्यक पदार्थों का पुनः अवशोषण करके मूत्र का निर्माण करना है। मूत्र निर्माण करने के अतिरिक्त यह निम्नलिखित कार्य भी करते है-
1. भोजन के अपचापचय के अन्तिम उत्पाद-जल, यूरिया एवं यूरिक अम्ल का उत्सर्जन करने के साथ ही शरीर में प्रविष्ट शरीर के लिए हानिकारक कुछ औषधियों, विषों तथा रासायनिक पदार्थों का भी उत्सर्जन करते हैं।
2. शरीर में जल एवं इलेक्ट्रोलाइट्स का सन्तुलन बनाये रखते हैं।
3. सम्पूर्ण शरीर में जल सन्तुलन का नियमन करके, रक्त का प्लाज्मा आयतन को स्थिर बनाये रखते हैं।
4. शरीर में अम्ल-क्षार सन्तुलन को नियंत्रित रखते हैं।
5. शरीर में स्थित तरल के परासरणी दाब (Osmotic pressure of fluid) को बनाये रखने में मदद करते हैं।
6. ये रेनिन नामक एंजाइम का उत्पादन करते हैं जो रुधिर दाब (blood pressure) का नियमन करते हैं।
7. रक्त के एवं शरीर के अन्य तरलों (बहिकोशिकीय द्रव) के रासायनिक संगठन (chemical composition) को नियंत्रित रखते हैं।
8. ये अमोनिया उत्पन्न कर शरीर में रक्त का हाइड्रोजन आयतन सान्द्रण स्थिर रखते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions