Doubtnut Promotions Sticky

रसधानियों क्या हैं? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रसधानियाँ-ये कोशिका द्रव्य में थैली की तरह की संरचनायें होती हैं, जिनमें ठोस अथवा तरल पदार्थ भरे रहते हैं। जन्तु कोशिका में रसधानियाँ छोटी व पादप कोशिका में बहुत बड़ी होती हैं। पादप रसधानियों में कोशिका द्रव्य (Cell sap) भरा होता है। ये कोशिका को स्फीति (turgidity) व दृढ़ता (rigidity) प्रदान करती है। पादप रसधानी में पौधे के लिए आवश्यक पदार्थ, जैसे-शर्करा, अमीनो अम्ल, विभिन्न कार्बनिक अम्ल एवं कुछ प्रोटीन भरे होते हैं। एक कोशिक जीव जैसे अमीबा में कुछ रसधानियों में खाद्य पदार्थ भी भरे होते हैं। कुछ एककोशिक जीवों में विशिष्ट रसधानियाँ अतिरिक्त जल व अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions