Doubtnut Promotions Sticky

तीनो प्रकार के पेशीय रशो में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करे।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पेशीय ऊतक तीन प्रकार के होते हैं-
(i) ऐच्छिक पेशी (रेखित पेशी)-ये कंकाल पेशी भी कहलाती हैं क्योंकि अधिकतर ये पेशियाँ हड्डियों से जुड़ी रहती हैं तथा शारीरिक गति में सहायक होती हैं। इस ऊतक की कोशिकाएँ लम्बी, बेलनाकार, शाखा रहित व बहुनाभीय होती हैं । इन पेशियों की गति हम अपनी इच्छानुसार करा सकते हैं। देखने में ये रेखाओं या धारियों की तरह प्रतीत होती हैं। इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियाँ होती हैं, इसलिए इन्हें रेखित पेशियाँ भी कहते हैं।
ocr_image
(ii) चिकनी या अनैच्छिक पेशियाँ-ये तर्करूपी पेशीय कोशिका आहारनाल, रक्तनलिका, आँख की पलक, मूत्रवाहिनी व फेफड़ों की श्वसनी में पाई जाती हैं। इनकी गतियों पर हमारा नियंत्रण नहीं होता है। ये स्वयं संचालित होती हैं। ये एक-केन्द्रकीय होती हैं। ये कोशिकाएँ लम्बी तथा इनका आखिरी सिरा नुकीला होता है, इन्हें अरेखित पेशी भी कहते हैं।
ocr_image
(iii) कार्डियक (हृदयक) पेशी-ये अनैच्छिक पेशियाँ हैं, जो जीवनभर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं। हृदय की पेशी कोशिकाएँ बेलनाकार, शाखाओं वाली और एक-केन्द्रकीय होती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions