Doubtnut Promotions Sticky

किस प्रकार सिद्ध करोगे कि पौधों में वृदधि केवल निश्चित भागों में ही होती है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों में वृद्धि उन्हीं क्षेत्रों में होती है, जहाँ विभज्योतक ऊतक पाए जाते हैं। विभज्योतक ऊतकों को इनकी उपस्थिति वाले क्षेत्रों के आधार पर शीर्षस्थ, कैम्बियम (पार्वीय) और अंतर्विष्ट भागों में वर्गीकृत किया जाता है। ये ऊतक पौधों में वृद्धि करते हैं । ये भाग शीर्षस्थ, केंबियम तथा अंतर्विष्ट हैं। इसको हम निम्न प्रयोग द्वारा समझ सकते हैं।
प्रयोग-दो शीशे के जार लेते हैं और उनमें पानी भर देते हैं। अब दो प्याज लेते हैं और दोनों जारों पर एक-एक प्याज रख देते हैं, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। कुछ दिनों तक दोनों प्याजों की मूलों की लम्बाई मापते हैं। पहले, दूसरे और तीसरे दिनों में मूल की लम्बाई को माप लेते हैं। इसके बाद दूसरी जार में रखी प्याज की मूल को चौथे दिन 1 cm काट लेते हैं। अब दोनों जार में रखी प्याज की मूलों की लम्बाई का पाँच दिन तक निरीक्षण करते हैं तथा उनकी प्रत्येक दिन की वृद्धि को सारणी बनाकर लिख लेते हैं।
ocr_image
हम देखते हैं कि पहले जार की मल में वद्धि होती रहती है: किन्त दसरे जार में, जिसमें हमने मल को काटा था, वृद्धि रुक जाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मूल के शीर्षस्थ भाग में विभज्योतक ऊतक होते हैं, जो वृद्धि करते हैं। शीर्षस्थ भाग को काट देने पर विभज्योतक ऊतक हट जाते हैं तथा वृद्धि रुक जाती है। इससे सिद्ध होता है कि पौधों में वृद्धि निश्चित भाग में ही होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions