Doubtnut Promotions Sticky

रोग निवारण की सामान्य विधियाँ क्या हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रोग निवारण की सामान्य विधियाँ-
(1) हम रोगी से दूर रहें, साथ ही उन कारणों से अवगत हों, जिनसे यह रोग फैलता है।
(2) वातोढ (वाय द्वारा फैलने वाले) सूक्ष्म जीवों से बचने के लिए खुले स्थान में रहना चाहिए, भीड़ भरे स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।
(3) जलोढ़ (जल द्वारा फैलना) सूक्ष्म जीवों से बचने के लिए साफ जल का उपयोग करना चाहिए। जल को जीवाणुरहित करके ही उपयोग में लेना चाहिए।
अतः संक्रामक रोगों से बचने के लिए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।
(4) हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र जो रोगाणु से हमारी सरक्षा करता है, वह मजबूत हो, इसके लिए हमारे भोजन में पर्याप्त पौष्टिक पदार्थ होने चाहिए तथा हमारी दैनिक दिनचर्या नियमित हो तथा हम मानसिक, शारीरिक तथा सामाजिक रूप से स्वस्थ हों।
इस सामान्य प्रक्रिया से हम संक्रामक रोगों से बच सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions