Doubtnut Promotions Sticky

समस्थानिकों की परिभाषा दीजिए। समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण क्या-क्या हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

तत्व के ऐसे परमाणुओं को, जिनके नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या तो समान हो, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न हो, समस्थानिक (Isotopes) कहते हैं। अत: किसी तत्व के.वे परमाणु, जिनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न भिन्न होते हैं, समस्थानिक कहलाते हैं। उदाहरण के लिए हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं-प्रोटियम (1H1), ड्यूटी रियम (1H2 या ,1D2.) तथा या ट्राइटियम (1H3 या ,1T3) क्लोरीन के दो समस्थानिक हैं- 17CI35,17CI37.
समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण-समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) समस्थानिकों के परमाणु क्रमांक समान तथा द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न होती हैं।
(2) समस्थानिकों में इलेक्ट्रॉनों तथा प्रोटॉनों की संख्याएँ समान तथा न्यूट्रॉनों की संख्याएँ भिन्न होती हैं।
(3) समस्थानिकों के भौतिक गुण, जैसे-घनत्व, क्वथनांक आदि भिन्न होते हैं।
(4) चूँकि एक तत्व के सभी समस्थानिकों की द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न-भिन्न होती हैं, इसलिए इनके भौतिक गुण भी भिन्न-भिन्न होते हैं।
(5) चूँकि तत्व के सभी समस्थानिकों का परमाणु क्रमांक समान होता है, इसलिए एक तत्व के सभी समस्थानिकों को आवर्त सारणी में एक ही स्थान पर रखा जाता है।
(6) किसी एक तत्व के समस्थानिकों में से कुछ रेडियोऐक्टिव हो सकते हैं और कुछ नहीं। इसका मुख्य कारण नाभिकीय संरचना का भिन्न-भिन्न होना है। जैसे हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों 1H1,1H2 तथा 1H3 में से केवल ट्राइटियम (1H1) ही रेडियोऐक्टिव है। प्रोटियम (1H1) तथा ड्यूटीरियम (1H2) रेडियोऐक्टिव नहीं हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions