Doubtnut Promotions Sticky

लम्बाई मापते समय हमें कौन-कौनसी सावधानियाँ अपनानी चाहिए?

Text Solution
Verified by Experts

लम्बाई मापते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ अपनानी चाहिए
(i) पैमाने को वस्तु के सम्पर्क में इसकी लम्बाई के अनुदिश रखना चाहिए।
(ii) कुछ पैमानों के सिरे टूटे हो सकते हैं। इनमें शून्यांक स्पष्ट नहीं दिख पाते हैं। ऐसी स्थिति में शून्यांक से माप नहीं लेना चाहिए बल्कि अन्य किसी पूर्णाक को काम में लिया जाना चाहिए।
(iii) माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है | जिस बिन्दु की माप लेनी है, आंख उसके ठीक सामने होनी चाहिए।

|