Doubtnut Promotions Sticky

उपमहाद्वीप के लोग कृषक किस प्रकार बने?
अथवा
खेती की शुरुआत किस प्रकार हुई?

Text Solution
Verified by Experts

(1) दुनिया की जलवायु में बदलाव आने पर उपमहाद्वीप के भिन्न-भिन्न इलाकों में गेहूँ, जौ और धान जैसे अनाज प्राकृतिक रूप से उगने लगे थे।
(2) महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने इन अनाजों को भोजन के लिए बटोरना शुरू कर दिया होगा।
(3) धीरे-धीरे लोग यह भी सीखने लगे होंगे कि यह अनाज कहाँ उगते थे और कब पककर तैयार होते थे।
(4) समय के साथ लोगों ने इन अनाजों को खुद पैदा करना सीख लिया होगा। इस प्रकार धीरे-धीरे खेती का आरम्भ हुआ और वे कृषक बन गए होंगे।

|