Doubtnut Promotions Sticky

पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? वर्णन कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

पाषाण काल को निम्न भागों में बाँटा जा सकता हैं-
(1) पुरापाषाण काल-मानव इतिहास के आरम्भिक काल को पुरापाषाण काल कहते हैं। पुरापाषाण काल बीस लाख साल पहले से 12,000 साल पहले के दौरान माना जाता है। इस काल को भी तीन भागों में विभाजित किया गया है—(i) .आरंभिक., (ii) .मध्य. एवं (iii) .उत्तर. पुरापाषाण युग मानव इतिहास की लगभग 99 प्रतिशत कहानी इसी काल के दौरान घटित हुई।
(2) मध्यपाषाण काल-जिस काल में हमें पर्यावरणीय बदलाव मिलते हैं, उसे मध्यपाषाण काल (मेसोलिथ) कहते हैं। इसका समय लगभग 12,000 साल पहले से लेकर 10,000 साल पहले तक माना गया है। इस काल के पाषाण औज़ार आमतौर पर बहुत छोटे होते थे। इन्हें .माइक्रोलिथ. यानी लघुपाषाण कहा जाता है। प्रायः इन औजारों में हड्डियों या लकड़ियों के मुढे लगे हंसिया और आरी जैसे औज़ार मिलते थे। साथ-साथ पुरापाषाण युग वाले औज़ार भी इस दौरान बनाए जाते रहे।
(3) नवपाषाण काल-अगले युग की शुरुआत लगभग 10,000 साल पहले से होती है। इसे नवपाषाण युग कहा जाता है। नवपाषाण काल में औजार परिष्कृत होने लगे थे।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions