Doubtnut Promotions Sticky

नवपाषाण युग में मानव जीवन में आये परिवर्तनों का वर्णन कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

नवपाषाण युग में मानव जीवन में अनेक परिवर्तन आये-
(1) लोग स्थायी जीवन की ओर बढ़ने लगे थे।
(2) नवपाषाण युग में औज़ारों की धार को और अधिक पैना करने के लिए उन पर पॉलिश चढ़ाई जाती थी। ओखली और मूसल का प्रयोग अनाज तथा वनस्पतियों से प्राप्त अन्य चीज़ों को पीसने के लिए किया जाता था। कुछ औज़ार हड्डियों से भी बनाए जाते थे।
(3) नवपाषाण युग के पुरास्थलों से कई प्रकार के मिट्टी के बर्तन मिले हैं। कभी-कभी इन पर अलंकरण भी किया जाता था। बर्तनों का उपयोग चीज़ों को रखने के लिए तथा धीरे-धीरे खाना बनाने के लिए भी किया जाने लगा।
(4) चावल, गेहूँ और दलहन जैसे अनाज अब आहार का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गए थे।
(5) अब लोग कपड़े भी बुनने लगे थे। इसके लिए कपास जैसे आवश्यक पौधे उगाए जा सकते थे।
(6) एक तरफ़ जहाँ कई जगहों पर स्त्री-पुरुष शिकार और भोजन संग्रह करने का काम करते रहे थे वहीं अन्य लोगों ने हज़ारों सालों के दरम्यान धीरे-धीरे खेती और पशुपालन को अपना लिया। बहुत जगह लोग मौसम के मुताबिक बदलबदल कर अपनी जीविका चलाया करते थे।

|