Doubtnut Promotions Sticky

पुरातत्त्वविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था?

Text Solution
Verified by Experts

पुरातत्त्वविदों को मोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा कुछ अन्य" ताँबे की वस्तुओं से चिपके हुए मिले हैं। पकी मिट्टी तथा फ़ेयन्स से बनी तकलियाँ सूत कताई का संकेत देती हैं। वहाँ कपास की खेती भी की जाती थी जिससे बाद में कताई-बुनाई करके कपड़ा बनाया जाता था। मोहनजोदड़ो से पत्थर की एक मूर्ति भी मिली है जिसे कढ़ाईदार वस्त्र पहने दिखाया गया है।

|