Doubtnut Promotions Sticky

हड़प्पा के नगरों में विकसित नये शिल्पों का वर्णन कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

(1) हड़प्पा के नगरों से पुरातत्त्वविदों को जो चीजें मिली हैं, उनमें अधिकतर पत्थर, शंख, ताँबे, काँसे, सोने और चाँदी जैसी धातुओं से बनाई गई थीं।
(2) ताँबे और काँसे से औज़ार, हथियार, गहने और बर्तन | बनाए जाते थे। सोने और चाँदी से गहने और बर्तन बनाए जाते थे। सजावटी सामान भी बनाये जाते थे।
(3) यहाँ के लोग आकर्षक मनके, बाट और फलक भी बनाते थे।
(4) हड़प्पा सभ्यता के लोग पत्थर की मुहरें बनाते थे। इन आयताकार मुहरों पर सामान्यतः जानवरों के चित्र मिलते हैं।
(5) हड़प्पा सभ्यता के लोग काले रंग से डिज़ाइन किए हुए खूबसूरत लाल मिट्टी के बर्तन बनाते थे।
(6) पकी मिट्टी के खिलौने बनाये जाते थे।
(7) पत्थर तराशना, मनके चमकाना, मुहरों पर पच्चीकारी, मूर्तिशिल्प आदि भी प्रचलित थे।
(8) फ़ेयन्स से मनके, चूड़ियाँ, बाले तथा छोटे बर्तन बनाये जाते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions