Doubtnut Promotions Sticky

खानपान में बदलाव के कौन से फायदे हैं? फिर लेखक इस बदलाव को लेकर चिंतित क्यों है?

Text Solution
Verified by Experts

खानपान के बदलाव से निम्नलिखित फायदे हैं
(i) एक प्रदेश की संस्कृति का दूसरे प्रदेश की संस्कृति से मिलना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलना।
(ii) खाने-पीने की चीजों का एक क्षेत्र विशेष से बाहर दूसरे क्षेत्र विशेष में आसानी से उपलब्ध होना। जिससे खाने-पीने की चीजों में विविधता का आ जाना।
(iii) गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं को शीघ्र तैयार होने वाले अनेक प्रकार के व्यंजनों के बनाने की विधियों का सरलता से उपलब्ध हो जाना।
(iv) देश-विदेश के व्यंजनों की सरलता से जानकारी हो जाना और उनके बनाने की विधियों से परिचित हो जाना।
(v) स्वाद, स्वास्थ्य व समय के आधार पर भोजन का चयन सरलता से कर पाना।
खान-पान में बदलाव को लेकर लेखक इसलिए चिन्तित है। कि आज खान-पान की मिश्रित संस्कृति को अपनाने से नुकसान भी हो रहे है, जो निम्न प्रकार से है-
(i) स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रचलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और नई पीढ़ी उनसे अपरिचित-सी होती जा रही है।
(ii) स्थानीय व्यंजन और पकवान केवल पाँचसितारा होटलों के प्रचार की वस्तु बनकर रह गए हैं।
(iii) खाद्य पदार्थों में शुद्धता की धीरे-धीरे कमी होती जा रही है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions