Doubtnut Promotions Sticky

मोर की अवस्था बढ़ने पर उसमें क्या शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन हो गये थे? लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

मोर की अवस्था बढ़ने पर उसके सिर की कलगी और सघन, ऊँची व चमकीली हो गई थी। उसकी चोंच अधिक बंकिम, पैनी तथा उसकी गोल आँखों में इंद्रनील मणि की| नीलाभ द्युति झलकने लगी थी। उसकी नील-हरित ग्रीवा की। हर भंगिमा में धूपछाँही तरंगें उठने-गिरने लगी थीं। उसकी पूँछ लम्बी हो गई थी और उसके पंखों पर चन्द्रिकाओं के इन्द्रधनुषी रंग उद्दीप्त हो उठे थे। उसका गरदन ऊँची करदेखना, विशेष भंगिमा के साथ उसे नीची कर दाना चुगना, उसे टेढ़ी कर शब्द सुनना आदि क्रियाओं में जो सुकुमारता और सौन्दर्य था, उसका अनुभव देखकर ही किया जा सकता था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions