Doubtnut Promotions Sticky

धनराज पिल्लै ने ज़मीन से उठकर आसमान का सितारा बनने तक की यात्रा तय की है। लगभग सौ शब्दों में इसका वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

धनराज पिल्लै एक निर्धन परिवार में जन्मे थे और उनमें इतनी तक सामर्थ्य नहीं थी कि वे अपने खेलने के लिए एक स्टिक भी खरीद लें। लेकिन उन्होंने फिर भी हिम्मत नहीं हारी। अपनी लगन, परिश्रम और धैर्य से हॉकी खेलने का निरन्तर अभ्यास करते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि वे 1985 में जूनियर हॉकी टीम में चुन लिए गये और अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सन् 1986 में सीनियर टीम में डाल दिया गया। फिर स्थिति यह बनी कि इस ख्याति प्राप्त खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हॉकी के क्षेत्र में निरन्तर सफलता प्राप्त करते चले गये।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions