Doubtnut Promotions Sticky

उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जन्तु उन स्थितियों में जीने के लिए अनुकूलित होते हैं, जिनमें वे रहते हैं। अत्यधिक सर्द और गर्म जलवायु में जीवित रहने वाले जंतुओं में स्वयं को चरम शीत अथवा ताप से बचाने के लिए कुछ विशेष गुण होते हैं। ये गुण जंतुओं को उनके परिवेश से अनुकूलन में सहायता करते हैं।
उदाहरणस्वरूप ध्रुवीय क्षेत्र सदेव बर्फ से ढके रहते है। यहाँ पर छः माह के दिन और छः माह की रात होती है। यहाँ रहने वाले जन्तु, जैसे-ध्रुवीय भालू (पोलर बियर), पेंग्विन आदि इस जलवायु में रहने के लिए अनुकूलित हो गए हैं। इस जलवायु में रहने के लिए ध्रुवीय भालू में निम्नलिखित अनुकूलन पाये जाते हैं
(i) इनके सारे शरीर पर सफेद बाल (फर) होते हैं, जिससे ये बर्फ में आसानी से दिखाई नहीं देते। इससे इन्हें अपने शत्रुओं से बचाव में सहायता मिलती है और साथ ही अपने शिकार को पकड़ने में भी सहायता मिलती है
(ii) इनके शरीर पर बालों की दो मोटी परतें होती हैं, जो सर्द मौसम में इन्हें गर्म रखती हैं। इनकी त्वचा के नीचे वसा की एक परत होती है।
(iii) इनका शरीर इतनी अच्छी तरह से शीतरोधी होता है कि वे धीमे-धीमे चलते हैं ताकि उनके शरीर का ताप आवश्यकता से अधिक न हो जाए।
(iv) इनकी सूंघने की शक्ति (घ्राण शक्ति) तीव्र होती है, जिससे ये अपने शिकार को आसानी से खोज व पकड़ सकते हैं।
(v) इनके नखर (नाखून) मुड़े हुए, लम्बे और पैने होते हैं, जो इन्हें बर्फ पर चलने में सहायता करते हैं।
(vi) गर्म मौसम में भौतिक क्रियाकलापों के बाद ये अपने शरीर को ठंडा करने के लिए समुद्री जल में तैरते रहते हैं। इनके पंजे चौड़े और बड़े होते हैं, जो तैरने में इनकी सहायता करते हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन कर सकते हैं।

|