Doubtnut Promotions Sticky

मुहम्मद तुगलक की प्रमुख योजनाओं का वर्णन कीजिए। यह क्यों असफल रहीं?

Text Solution
Verified by Experts

मुहम्मद तुगलक की प्रमुख योजनाएँ निम्नलिखित
(i) उसकी पहली योजना दिल्ली से राजधानी का स्थानान्तरण दौलताबाद करना था। उसने पुराने शहर देहली-ए-कहना को निवासियों से खाली करवाकर वहाँ सैनिक छावनी बना दी गई। पुराने शहर (दिल्ली) के निवासियों को नयी राजधानी दौलताबाद भेज दिया गया। दौलताबाद ले जाने से लोग बहुत नाराज थे। अंततः पाँच वर्षों के अन्तराल में ही राजधानी को पुनः दिल्ली आनापड़ा।
(ii) मुहम्मद तुगलक की दूसरी योजना कीमतों को नियंत्रण करने के लिए चाँदी के सिक्के की जगह सस्ती धातु के बने सिक्के टोकन (सांकेतिक) मुद्रा के रूप में चलाए। 14वीं सदी के लोगों को इस मुद्रा पर भरोसा नहीं था। वे अपनेसोने-चांदी के सिक्के बचाकर रख लेते थे और अपने तमाम कर इस टोकन मुद्रा से चुकाते थे। इसके अतिरिक्त बाजार में : इसके जाली सिक्के भी आ गए। इससे व्यापार पर बुरा - प्रभाव पड़ा और बाध्य होकर पुनः इस सांकेतिक मुद्रा के स्थान पर चाँदी के सिक्के देने पड़े।
(iii) तीसरी योजना अधिक धन एकत्रित करने के उद्देश्य से दोआब से भूमि कर में वृद्धि कर दी। उस समय दोआब का क्षेत्र भयंकर अकाल से ग्रस्त था। परिणामतः लोगों के असंतोष | के कारण उसे वापस लेना पड़ा।

Doubtnut Promotions Banner
|