Doubtnut Promotions Sticky

मुगल दरबार से इस बात का कैसे संकेत मिलता था कि बादशाह से धनी, निर्धन, शक्तिशाली, कमजोर सभी को समान न्याय मिलेगा?

Text Solution
Verified by Experts

शाहजहाँ ने दिल्ली के लाल किले के अपने नवनिर्मित दरबार में राजकीय न्याय और शाही दरबार के अन्तःसम्बन्ध पर बहुत बल दिया था। यथा
(i) बादशाह के सिंहासन के पीछे पितरा-दूरा के जड़ाऊ काम की एक श्रृंखला बनाई गई थी, जिसमें पौराणिक यूनानी देवता आर्फियस को वीणा बजाते हुए चित्रित किया गया था। ऐसा माना जाता था कि आर्फियस का संगीत आक्रामक जानवरों को भी शांत कर सकता है और वे शांतिपूर्वक एक-दूसरे के साथ रहने लगते हैं।
(ii) शाहजहाँ के सार्वजनिक सभा भवन का निर्माण यह सूचित करता था कि न्याय करते समय राजा ऊँचे और निम्न सभी प्रकार के लोगों के साथ समान व्यवहार करेगा और सभी सद्भाव के साथ रह सकेंगे। दिल्ली के लाल किले के अपने नव-निर्मित दरबार मेंप्रयुक्त किए गए प्रतीकों से संकेत मिलता था कि बादशाह: सभी के साथ समान रूप से न्याय करेगा।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions