Doubtnut Promotions Sticky

गोंड लोगों का इतिहास, अहोमों के इतिहास से किन मायनों में भिन्न था? क्या कोई समानता भी थी?

Text Solution
Verified by Experts

गोंड तथा अहोमों के इतिहास की भिन्नताएँ-
(अ) गोंड गोंडवाना प्रदेश की प्रमुख जनजाति थी जबकि अहोम ब्रह्मपुत्र घाटी में निवास करने वाली प्रमुख जनजाति थी।
(ब) गोंड इस उपमहाद्वीप के मूल निवासी थे जबकि अहोम म्यांमार से आकर बसे थे।
(स) गोंड आग्नेय अस्त्रों का प्रयोग नहीं जानते थे जबकि अहोम उच्च स्तरीय बारूद और तोपों के निर्माण में सक्षम थे।
(द) गोंड स्थानान्तरित कृषि करते थे जबकि अहोम स्थानान्तरित कृषि नहीं करते थे।
(य) गोंडों का राज्य अहोम राज्य से बड़ा था।
र) गोंड राज्य .बेगार. पर निर्भर नहीं था जबकि अहोम राज्य बेगार पर निर्भर था।
(ल) गोंड राज्य मुगल राज्य में मिला लिया गया, जबकि अहोम राज्य को मुगलों ने हराया लेकिन प्रत्यक्ष रूप से मुगलों ने वहाँ शासन नहीं किया।
गोंड तथा अहोमों के बीच समानताएँ-
(i) गोंड तथा अहोम दोनों ही जनजातियाँ थीं।
(ii) दोनों ही जनजातियों ने अपने-अपने साम्राज्य स्थापित किये।
(iii) दोनों ही राज्यों को मुगलों ने पराजित किया।
(iv) दोनों का केन्द्रीकृत प्रशासन था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions