Doubtnut Promotions Sticky

गोंड राज्य की सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

गोंड राज्य की सामाजिक व्यवस्था-गोंड लोग गोंडवाना नामक विशाल वन प्रदेश में रहते थे। वे स्थानांतरीय कृषि अर्थात् अदल-बदल कर खेती करते थे। विशाल गोंड जनजाति कई छोटे-छोटे कुलों में बंटी हुई थी। प्रत्येक कुल का अपना राजा या राय होता था। सल्तनत काल में कुछ बड़े गोंड राज्य छोटे गोंड सरदारों पर हावी होने लगे थे। गढ़ कटंगा एक ऐसा ही गोंड राज्य था।
गोंड राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था-गोंड राज्यों की| प्रशासनिक व्यवस्था केन्द्रीकृत हो रही थी। राज्य, गढ़ों में विभाजित थे। हर गढ़ किसी खास गोंड कुल के नियंत्रण में| था। ये पुनः चौरासी गाँवों की इकाइयों में विभाजित होते थे, जिन्हें चौरासी कहा जाता था। चौरासी का उप-विभाजन बरहोतों में होता था, जो बारह-बारह गाँवों को मिलाकर बनते थे।

|