Doubtnut Promotions Sticky

सिक्ख धर्म के विभिन्न गुरुओं का क्या योगदान रहा? वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

सिक्ख धर्म के गुरुओं का योगदान
(1) गुरु नानक-गुरु नानक ने अपने अनुयायियों के लिए करतारपुर में एक नियमित उपासना पद्धति अपनाई जिसके अन्तर्गत उन्हीं के शब्दों (भजनों) को गाया जाता है। उन्होंने .लंगर. की प्रथा जारी की तथा उपासना और धार्मिक कार्यों के लिए जो जगह नियुक्त की थी उसे धर्मसाल कहा गया। आज इसे गुरुद्वारा कहा जाता है।
(2) गुरु अंगद-गुरु अंगद ने बाबा गुरु नानक की रचनाओं का संग्रह किया और उस संग्रह में अपनी कृतियाँ भी जोड़ दीं। यह संग्रह एक नई लिपि गुरुमुखी में लिखा गया। इस प्रकार गुरु अंगद ने .गुरुमुखी लिपि. का महत्त्व बढ़ाया।
(3) गुरु अमरदास-गुरु अमरदास ने लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया।
(4) अन्य गुरु-(i) गुरु रामदास ने अमृतसर जलाशय के मध्य में हरमंदिर साहब का निर्माण करवाया।
(ii) गुरु अर्जनदेव ने एच्छिक दान को अनिवार्य दान में बदल दिया।
(iii) गुरु हर राय और गुरु हरकृष्ण ने शांतिवाद की नीति का अनुसरण किया तथा गुरु तेग बहादुर ने मुगलों के खिलाफ लोगों को संगठित किया।
(iv) गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा की संस्था का निर्माण किया। खालसा पंथ के नाम से जाना जाने वाला सिक्ख समुदाय अब एक राजनैतिक सत्ता बन गया। उन्होंने अकाल तख्त का निर्माण करवाया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions