Doubtnut Promotions Sticky

कत्थक नृत्य की कहानी का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

कत्थक नृत्य की कहानी
कत्थक नृत्य शैली उत्तर भारत के अनेक भागों से जुड़ी है। यथा-
(1) कत्थक एक कथा के रूप में-कत्थक मूल रूप से उत्तर भारत के मंदिरों में कथा अर्थात् कहानी सुनाने वालों की एक जाति थी। ये कथाकार अपने हाव-भाव तथा संगीत से अपने कथावाचन को अलंकृत किया करते थे।
(2) कत्थक एक नृत्य शैली के रूप में-15वीं तथा 16वीं शताब्दियों में भक्ति आंदोलन के प्रसार के साथ कत्थक एक विशिष्ट नृत्य शैली का रूप धारण करने लगा। इसके अन्तर्गत राधा-कृष्ण की पौराणिक कहानियाँ लोकनाट्य के रूप में प्रस्तुत किये जाते थे, जिन्हें रासलीला कहा जाता था। रासलीला में लोक नृत्य के साथ कत्थक कथाकार के मूल हाव-भाव भी जुड़े होते थे।
(3) राजदरबारों में कत्थक नृत्य शैली का विकासमुगल बादशाहों और उनके अभिजातों के शासनकाल में कत्थक नृत्य राजदरबार में प्रस्तुत किया जाता था। यहाँ इस नृत्य ने अपने प्रतिमान अर्जित किए और वह एक विशिष्ट नत्य शैली के रूप में विकसित हो गया।
(4) दो घरानों में कत्थक नृत्य कला का उभार-आगे चलकर कत्थक नृत्य परम्परा दो घरानों में फली-फूली-(i) राजस्थान में जयपुर के राजदरबारों में और (ii) लखनऊ में अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह के संरक्षण में।
(5) समस्त उत्तर भारत में प्रसार-1850 से 1875 ई. के दौरान यह नृत्य शैली के रूप में समस्त उत्तर भारत में पक्के तौर पर संस्थापित हो गया। 19वीं सदी में ब्रिटिश प्रशासकों द्वारा नापसंद किये जाने के बावजूद यह बचा रहा और गणिकाओं द्वारा पेश किया जाता रहा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इसे छः शास्त्रीय नृत्यों में शामिल कर लिया गया।

Doubtnut Promotions Banner
|