पुराने मुगल प्रान्त-अवध, बंगाल और हैदराबाद राज्यों की सामान्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
Text Solution
अवध, बंगाल और हैदराबाद
राज्य की सामान्य विशेषताएँ
इन राज्यों की सामान्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं-
(1) मुगल प्रांत के स्वतंत्र शासक-ये तीनों राज्य पहले मुगल प्रान्त थे। यद्यपि इन राज्यों के शासक अत्यधिक शक्तिशाली थे और काफी हद तक स्वतंत्र थे, तथापि उन्होंने मुगल बादशाह से औपचारिक तौर पर अपने सम्बन्ध तोड़े नहीं थे।
(2) जागीरदारी व्यवस्था को संदेह की दृष्टि से देखनायद्यपि ये राज्य पुराने मुगल अभिजातों द्वारा स्थापित किए गए। थे, तथापि ये अभिजात कुछ प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति संदेहास्पद थे, जो उन्हें उत्तराधिकार में मिले थे। विशेषतः वे से जागीरदारी व्यवस्था को अत्यन्त संदेह की दृष्टि से देखते थे।
(3) इजारेदारी व्यवस्था को अपनाना-उनके कर प्राप्त करने के तरीके मुगलों से भिन्न थे। कर संग्रह के लिए राज्य के अधिकारियों पर निर्भर न रहकर तीनों राज्यों ने राजस्व वसूली के लिए इजारेदारों के साथ ठेके कर लिए।
(4) राजनीतिक व्यवस्था में साहूकारों और महाजनों की बढ़ती साझेदारी-इन सभी क्षेत्रीय राज्यों में राज्य और धनी महाजनों तथा वणिक जनों के बीच संबंध उभरने लगे। ये साहूकार महाजन लोग लगान वसूल करने वाले इजारेदारों को पैसा उधार देते थे, बदले में प्रतिभूति जमानत या बंधक के रूप में जमीन रख लेते थे और उनकी जोतों से अपने खुद के कारिंदों के जरिए कर वसूल किया करते थे। इस प्रकार समस्त भारत में धनाढ्य साहूकारों और महाजनों की राजनीतिक व्यवस्था में साझेदारी बढ़ रही थी।
|
Similar Questions
रिवीजन|अरब गजनी और गौरी के आक्रमण#!# दिल्ली सल्तनत#!#मुगल काल का संक्षिप्त परिचय
View Solutionसामान्य परिचय|गति का वर्णन |OMR|Summary
View Solutionह्रदय की आतंरिक संरचना का चित्र सहित वर्णन
View Solutionत्रिकोणमितीय फलनों का प्रान्त ,परिसर तथा आलेख#!#sinx का प्रान्त ,परिसर तथा आलेख #!#cosx का प्रान्त ,परिसर तथा आलेख
View Solutionस्तंभ (I) और (II) का मिलान कीजिए और नीचे दिए गए संकेत का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए।
View Solutionमाल्टोस की संरचना का अध्ययन कीजिए और गलत कथन को चिह्नित कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित अभिक्रिया पर विचार कीजिए और (B) की पहचान कीजिए।
View Solutionएक यौगिक MX_(2) के प्रेक्षित और सामान्य मोलर द्रव्यमान क्रमशः 65.6 और 164 हैं। MX_(2) के आयनन की आभासी मात्रा की गणना कीजिए।
View Solution