Doubtnut Promotions Sticky

"कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं।" इस कथन से आप क्या समझते हैं? आपके विचार से यह लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण क्यों है?

Text Solution
Verified by Experts

"कानून के सामने सब व्यक्ति बराबर हैं।" इस कथन से आशय यह है कि सभी व्यक्ति कानून के समक्ष समान हैं। कानून सभी व्यक्तियों के साथ समानता का व्यवहार करेगा। एक आम आदमी से लेकर राष्ट्रपति तक सभी कानून के समक्ष समान हैं। राज्य का कानून किसी भी व्यक्ति के साथ उसके धर्म, जाति, वंश, जन्मस्थान और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा।
लोकतंत्र में यह महत्त्वपूर्ण है क्योंकि समानता लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के द्वारा सभी लोगों को समान महत्त्व देता है। यदि कानून भेदभावपरक होंगे तो लोकतंत्र विकसित नहीं हो पायेगा।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions