Doubtnut Promotions Sticky

वॉल पेपर परियोजना क्या है? इसे किस प्रकार क्रियान्वित किया जा सकता है?

Text Solution
Verified by Experts

वॉल पेपर परियोजना-वॉल पेपर एक मजेदार गतिविधि है, जिसके माध्यम से कक्षा में रुचि के किसी विषय पर शोध किया जा सकता है।
वॉल पेपर परियोजना का क्रियान्वयन
1. शिक्षिका चुने गए विषय का पूरी कक्षा को परिचय देती हैं और संक्षिप्त चर्चा करके कक्षा को कुछ समूहों में बाँट देती है।
2. समूह उस मुद्दे पर चर्चा करता है और तय करता है कि वॉल पेपर में क्या-क्या रखना चाहेगा।
3. इसके बाद बच्चे अपने-आप या दो-दो की जोड़ी में इकट्ठी की गई सामग्री को पढ़ते हैं और अपने अनुभवों और विचारों को लिखते हैं। इसके लिए वे कविताओं, कहानियों साक्षात्कारों.विवरणों आदि की रचना कर सकते हैं
4. जो भी सामग्री चुनी गई, बनाई गई या लिखी गई, उसे समूह के लोग मिलकर देख लेते हैं।
5. वे एक-दूसरे के लिखे हुए को पढ़ते हैं और अपने सुझाव देते हैं।
6. वे मिलकर यह तय करते हैं कि वॉल पेपर में क्या-क्या जाएगा और फिर उसका ले-आउट बनाते हैं।
7. इसके बाद प्रत्येक समूह अपना वॉलपेपर पूरी कक्षा के सामने प्रस्तुत करता है। जब सभी समूह अपना प्रस्तुतीकरण कर लें, तो समीक्षा के लिए ऐसे प्रश्न पूछना अच्छा रहता है-अपने आप वे और क्या-क्या कर सकते थे? क्या करने से उनका काम और ज्यादा व्यवस्थित हो जाता? लेखन और | प्रस्तुतीकरण में सुधार के लिए क्या किया जा सकता था?

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions