Doubtnut Promotions Sticky

आपके विचार से महिलाओं के बारे में प्रचलित रूढ़िवादी धारणा कि वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, उनके समानता के अधिकारको कैसे प्रभावित करती हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

हमारे विचार से महिलाओं के बारे में प्रचलित रूढ़िवादी धारणा कि वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, उनके समानता के अधिकार को निम्न रूपों में प्रभावित करती है
(i) यह धारणा कि स्त्रियाँ अधिक शारीरिक श्रम वाला कार्य नहीं कर सकतीं। इसके कारण अनेक कार्य क्षेत्रों से अलग कर दिया गया है, उसे बाह्य कार्य-क्षेत्र में जाने से रोका गया तथा घरेलू कार्य क्षेत्र में सीमित रखा गया। इसका परिणाम यह हुआ कि उसके कार्य को कम महत्त्व दिया जाता है और उसका पारिश्रमिक भी कम दिया जाता है। यही नहीं, घरेलू कार्य करने वाले नौकरों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है।
(ii) एक धारणा यह है कि लड़कियों और महिलाएँ तकनीकी कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। इस रूढ़िवादी धारणा का परिणाम यह हुआ है कि बहुत सी लड़कियों को डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए अध्ययन करने और प्रशिक्षण लेने के लिए वह सहयोग नहीं मिल पाता है, जो लड़कों को मिलता है।
(iii) एक धारणा यह है कि लड़कियों के जीवन का मुख्य लक्ष्य शादी कर घर-परिवार संभालना है। इसका परिणाम यह होता है कि अधिकांश परिवारों में स्कूली शिक्षा पूरी हो जाने के बाद लड़कियों को जॉब करने से रोका जाता है और इस बात के लिए प्रेरित किया जाता है कि वह शादी करके घर-परिवार संभाले। उपर्युक्त स्थितियों से स्पष्ट है कि महिलाओं के बारे में प्रचलित रूढ़िवादी धारणाएँ उनके समानता के अधिकार को प्रभावित करती हैं। इन धारणाओं के कारण समाज में उनके साथ असमानता का व्यवहार किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions