Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र में संचार माध्यमों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। सोदाहरण समझाइये।

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र में देश और संसार के बारे में समाचार देने और उनमें होने वाली घटनाओं पर चर्चा करने में संचार माध्यमों की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती है। उदाहरण के लिए, संचार माध्यमों से नागरिक जान सकते हैं कि सरकार किस प्रकार काम कर रही है। यदि लोग चाहें, तो इन समाचारों के आधार पर कार्रवाई भी कर सकते हैं। ऐसा वे संबंधित मंत्री को पत्र लिखकर, सार्वजनिक विरोध आयोजित करके, हस्ताक्षर अभियान चला कर सरकार से पुन: उसके कार्यक्रम पर विचार करने का आग्रह कर सकते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|