Doubtnut Promotions Sticky

हालांकि C4 पौधे में बहुत कम कोशिकाएं जैव-संश्लेषण - केल्विन पथ को वहन करते हैं, फिर भी वे उच्च उत्पादकता वाले होते हैं। क्या इस पर चर्चा कर सकते हो कि ऐसा क्यों हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

केल्विन पथ में CO2 स्थिरीकरण में RuBP कार्बन डाइऑक्साइड से संयोजित कर 3PGA के 2 अणुओं का गठन करता है और एक एन्जाइम रिबूलोज बाइफॉस्फेट कार्बोक्सीलेज ऑक्सीजिनेस (RuBisco) के द्वारा उत्प्रेरित होता है।
RuBP+CO2ि−−−2×3 PGA
रुबिस्को नामक एन्जाइम विश्व में सबसे ज्यादा प्रचुर है और इसका यह गुण है कि इसकी सक्रिय जगह CO2 एवं O2 दोनों से बंधित हो सकती है। इसलिये इसे रुबिस्को कहते हैं। रुबिस्को में O2 की अपेक्षा CO2 के लिये अधिक बंधुता है। यह आबंधता प्रतियोगात्मक है। O2 अथवा CO2 इनमें से कौन आबंध होगा, यह उनकी सापेक्ष सांद्रता पर निर्भर करता है।
C4 पौधों में प्रकाश श्वसन नहीं होता है। इसका कारण यह है कि इनमें एक ऐसी प्रणाली होती है जो एन्जाइम स्थल पर CO2 की सांद्रता बढ़ा देती है। ऐसा तब होता है जब पर्णमध्योतक का C4 अम्ल पूलाच्छद में टूटकर CO2 को मुक्त करता है, जिसके परिणामस्वरूप CO2 की अंतरकोशिकीय सांद्रता बढ़ जाती है। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि रुबिस्को कार्बोक्सीलेस के रूप में कार्य करता है, जिससे इसकी ऑक्सीजिनेस के रूप में कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। अत: यही कारण है कि इन पौधों में उत्पादकता व उत्पादन अच्छा होता है। इसके अलावा ये पादप उच्च ताप को भी सहन कर सकते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions