Doubtnut Promotions Sticky

श्वसन से आप क्या समझते है? ऑक्सी श्वसन तथा अनॉक्सी श्वसन को समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

श्वसन क्रिया में O2 ग्रहण की जाती है व CO2 का निष्कासन होता है तथा कार्बनिक पदार्थो में संचित स्थितिज ऊर्जा को गतिज ऊर्जा में रूपान्तरित किया जाता है। श्वसन क्रिया की समीकरण निम्न प्रकार से है-
C6H12O6+6O26CO2+6H2O+686 K. cal.
O2 की उपलब्धता के आधार पर श्वसन ऑक्सी व अनॉक्सी प्रकार का होता है-
(i) ऑक्सी श्वसन-अधिकांश सजीवों में ऑक्सी श्वसन ही होता है। यह क्रिया O2 की उपस्थिति में होती है। इसमें कार्बिक पदार्थो का पूर्ण ऑक्सीकरण होकर CO2H2O बनता है। व ऊर्जा निकलती है।
C6H12O6+6O26CO2+6H2O+686 K. cal.
(ii) अनॉक्सी श्वसन-यह क्रिया O2 के अभाव में होती है। यह क्रिया उच्च वर्ग के पौधों में यदाकदा परन्तु यीस्ट तथा कुछ जीवाणुओं में सामान्यतः पाई जाती है। इसमें श्वसन पदार्थो का अपूर्ण ऑक्सीकरण होकर एल्कोहॉल या लेक्टिक अम्ल बनता है व कम मात्रा में ऊर्जा निकलती है।
C6H12O6C2H5OH+2CO2+50 K. cal.

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions