मानचित्र में दिशाओं का पता किस प्रकार लगाया जाता है? स्पष्ट कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

मानचित्र में दिशाएँ-प्राय: मानचित्रों में ऊपर दाहिनी तरफ एक तीर का निशान बना होता है, जिसके ऊपर अक्षर उ. या N लिखा होता है। यह तीर का निशान उत्तर दिशा को दर्शाता है। उत्तर के बारे में जानने पर हम दूसरी दिशाओं जैसे पूर्व, पश्चिम तथा दक्षिण के बारे में पता लगा सकते हैं। चार मुख्य दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता है। बीच की चार दिशाएँ हैंउत्तर-पूर्व (उ.पू.), दक्षिण-पूर्व (द.पू.), दक्षिण-पश्चिम (द.प.) तथा उत्तर-पश्चिम (उ.प.)। इन बीच वाली दिशाओं की मदद से किसी भी स्थान की सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
ocr_image

Updated on:21/07/2023
Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions