Doubtnut Promotions Sticky

महाजनपद काल में कृषि में क्या बड़े परिवर्तन आए?

Text Solution
Verified by Experts

महाजनपद काल में कृषि के क्षेत्र में दो बड़े परिवर्तन आए
(1) हल के फाल अब लोहे के बनने लगे। अब कठोर ज़मीन को लकड़ी के फाल की तुलना में लोहे के फाल से आसानी से जोता जा सकता था। इससे फ़सलों की उपज बढ़ गई
(2) अब धान के पौधों का रोपण शुरू हुआ अर्थात् खेतों में बीज छिड़ककर धान उपजाने के बजाय धान की पौध तैयार कर उनका रोपण शुरू किया गया। अब पहले की तुलना में बहुत ज़्यादा पौधे जीवित रहते थे, इसलिए पैदावार भी ज़्यादा होने लगी

|