Doubtnut Promotions Sticky

वर्ण कितने प्रकार के हैं? वर्णन कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

वर्ण एवं प्रकार-पुरोहितों ने लोगों को चार वर्गों में विभाजित किया, जिन्हें वर्ण कहते हैं। ये थे
(1) ब्राह्मण (2) क्षत्रिय (3) वैश्य (4) शूद्र। उनके अनुसार प्रत्येक वर्ण के अलग-अलग कार्य निर्धारित थे
(1) ब्राह्मण-पहला वर्ण ब्राह्मणों का था। उनका काम वेदों का अध्ययन-अध्यापन और यज्ञ करना था जिनके लिए उन्हें उपहार मिलता था
(2) क्षत्रिय-ये. दूसरे स्थान पर थे। उनका काम युद्ध करना और लोगों की रक्षा करना था
(3) वैश्य-तीसरे स्थान पर विश या वैश्य थे। इनमें कृषक, पशुपालक और व्यापारी आते थे। क्षत्रिय और वैश्य दोनों को ही यज्ञ करने का अधिकार प्राप्त था
(4) शूद्र-इनका काम अन्य तीनों वर्गों की सेवा करना था। इन्हें कोई अनुष्ठान करने का अधिकार नहीं था। प्रायः औरतों को भी शूद्रों के समान माना गया। महिलाओं तथा शूद्रों को वेदों के अध्ययन का अधिकार नहीं था औरतों को भी शूद्रों के समान माना गया। महिलाओं तथा शूद्रों को वेदों के अध्ययन का अधिकार नहीं था

|