Doubtnut Promotions Sticky

दीवानी मिलने से ईस्ट इण्डिया कम्पनी को किस तरह फायदा पहुँचा?

Text Solution
Verified by Experts

सन् 1765 में ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल की दीवानी मिल गई। दीवानी मिलने से ईस्ट इण्डिया कम्पनी को निम्नलिखित रूप से फायदा पहुँचा-
(1) दीवानी मिलने के कारण कम्पनी को बंगाल के विशाल राजस्व संसाधनों पर नियन्त्रण मिल गया।
(2) भारत में चीजों के खरीदने के लिए कम्पनी को अब ब्रिटेन से सोना-चाँदी नहीं मँगाना पड़ता था।
(3) बंगाल से प्राप्त राजस्व से कम्पनी अब भारत में सूती और रेशमी कपड़ा खरीद सकती थी, अपनी फौजों को सँभाल सकती थी और कलकत्ता में किले और दफ्तरों के निर्माण की लागत उठा सकती थी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions