Doubtnut Promotions Sticky

आंग्ल-मराठा युद्धों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(1) प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध, बिना किसी निर्णय के, 1782 में सालबाई की सन्धि द्वारा खत्म हुआ।
(2) द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1803-05) में कम्पनी मराठों से उड़ीसा को छीनने में सफल रही। साथ ही, इसने दिल्ली एवं आगरा समेत यमुना के उत्तरी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया।
(3) तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-19) ने मराठा शक्ति को खत्म कर दिया। पेशवा को पुणे से हटाकर बिठूर (कानपुर के नजदीक) में पेंशन पर भेज दिया गया।

|