Doubtnut Promotions Sticky

विलियम जोन्स को भारतीय इतिहास, दर्शन और कानून का अध्ययन क्यों जरूरी दिखाई देता था?

Text Solution
Verified by Experts

(1) विलियम जोन्स के अनुसार भारत को समझने के लिए यह आवश्यक था कि उन पवित्र तथा कानूनी ग्रंथों को समझा जाए जिनकी रचना प्राचीन काल में की गई थी।
(2) केवल इन्हीं ग्रंथों द्वारा हिंदुओं एवं मुसलमानों के वास्तविक विचारों तथा कानूनों से अवगत हुआ जा सकता था तथा इन्हीं ग्रंथों का नए सिरे से अध्ययन भारत के भविष्य के विकास को आधार प्रदान कर सकता था।
(3) उसका मानना था कि इस कार्य से न केवल ब्रिटिश लोगों को भारतीय संस्कृति से सीखने का अवसर प्राप्त होगा बल्कि भारतीयों को भी अपनी विरासत को फिर से उजागर करने, उसे समझने तथा अपने खोए हुए गौरवपूर्ण अतीत को फिर से प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
(4) उनके अनुसार इस प्रक्रिया में ब्रिटिश लोग भारतीय संस्कृति के अभिभावक तथा मालिक दोनों की भूमिकाएँ निभा रहे थे।

|