Doubtnut Promotions Sticky

जेम्स मिल और टॉमस मैकॉले ऐसा क्यों सोचते थे कि भारत में यूरोपीय शिक्षा अनिवार्य है?

Text Solution
Verified by Experts

(1) ये लोग पूर्व समाजों के ज्ञान को त्रुटिपूर्ण तथा अवैज्ञानिक मानते थे तथा यूरोपीय शिक्षा को वैज्ञानिक तथा व्यावहारिक मानते थे।
(2) जेम्स मिल का विचार था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यावहारिक एवं उपयोगी चीजों का पठन-पाठन होना चाहिए।अत: भारतीयों को उन वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकासों से अवगत कराया जाना चाहिए जिनका उदय पश्चिम में हुआ है ।
(3) मैकॉले के अनुसार भारत एक असभ्य देश था, जिसे सभ्य बनाने की जरूरत थी।
(4) मैकॉले के अनुसार, यूरोपीय पुस्तकालय के किसी एक खाने में रखी किताबों में समाहित ज्ञान भारत एवं अरब के संपूर्ण देशी साहित्यों के ज्ञान से भी अधिक है। उसका मानना था कि पूर्वी ज्ञान की कोई भी शाखा उस ज्ञान से अपनी तुलना नहीं कर सकती जिसे इंग्लैंड ने पैदा किया है
(5) मैकॉले मानते थे कि अंग्रेजी भाषा के ज्ञान से भारतीयों को दुनिया के कुछ बेहतरीन साहित्यों को पढ़ने का सुअवसर प्राप्त होगा। यह उन्हें पश्चिमी विज्ञान एवं दर्शन के विकास से भी अवगत कराएगी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions