Doubtnut Promotions Sticky

महात्मा गांधी ऐसा क्यों सोचते थे कि अंग्रेजी शिक्षा ने भारतीयों को गुलाम बना लिया है?

Text Solution
Verified by Experts

महात्मा गांधी ऐसा इसलिए सोचते थे क्योंकि-
(1) उनका मानना था कि अंग्रेजी शिक्षा ने भारतीयों के मस्तिष्क में हीनता की भावना भर दी है।
(2) इसने उन्हें पश्चिमी सभ्यता को सर्वश्रेष्ठ सभ्यता के रूप में देखने की शिक्षा दी है तथा अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की उनकी भावना को नुकसान पहुँचाया है। अतः वे इसे पाप मानते थे।
(3) गांधीजी के अनुसार अंग्रेजी में दी जा रही शिक्षा ने भारतीयों को अपाहिज बना दिया है। उन्हें अपने सामाजिक परिवेश से काटकर अपनी ही भूमि पर अजनबी बना दिया है।
(4) अंग्रेजी शिक्षित भारतीय स्थानीय संस्कृति से घृणा करते हैं तथा अपनी जनता से जुड़ने के तौर-तरीके भूल चुके हैं।
महात्मा गांधी एक ऐसी शिक्षा चाहते थे जो भारतीयों को . अपने सम्मान तथा आत्म-गौरव को पुनः प्राप्त करने में सहायता दे सके।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions