Doubtnut Promotions Sticky

डी. के. बसु दिशानिर्देशों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पुलिस को जाँच के लिए दिये गये दिशा-निर्देशों में, जिन्हें डी. के. बसु दिशानिर्देश भी कहा जाता है, कुछ प्रमुख ये हैं -
(i) गिरफ्तार या जाँच करने वाले पुलिस अधिकारी की पोशाक पर उसकी पहचान, नामपट्टी तथा पद स्पष्ट व सटीक रूप से अंकित होना चाहिए।
(ii) गिरफ्तारी के समय अरेस्ट मेमो के रूप में गिरफ्तारी सम्बन्धी पूरी जानकारी का कागज तैयार किया जाए, जिसमें गिरफ्तारी के समय व तारीख, कम-से-कम एक गवाह तथा अरेस्ट मेमो पर गिरफ्तार व्यक्ति के दस्तखत होने चाहिए।
(iii) गिरफ्तार किये गए व्यक्ति को अपने किसी सम्बन्धी या दोस्त या शुभचिन्तक को जानकारी देने का अधिकार होता है।
(iv) जब गिरफ्तार व्यक्ति का दोस्त या सम्बन्धी उस जिले से बाहर रहता हो तो गिरफ्तारी के 8-12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तारी के समय, स्थान और हिरासत की जगह के बारे में जानकारी भेज दी जानी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions