Doubtnut Promotions Sticky

परागण क्या है ? परागण के प्रकारों का उल्लेख करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परागकणों का परागकोष से वर्तिकाग्र तक के स्थानांतरण को परागण कहते हैं | परागकोष से परागकण झड़कर या तो उसी पुष्प या किसी अन्य पुष्प तक पहुँचते हैं। परागकणों का स्थानांतरण बहुत से माध्यमों जैसे- वायु, जल, कीट तथा अन्य कारकों से होता है। परागण दो प्रकार के होते हैं- (i) स्वपरागण और (ii) परपरागण ।
स्वपरागण- किसी पुष्प के परागकोष के उसी पुष्प के अथवा उस पौधे के अन्य पुष्प के वर्तिकाग्र तक, परागकणों का स्थानांतरण स्वपरागण कहलाता है। परपरागण- एक पुष्प के परागकोष से उसी जाति के दूसरे पौधों के पुष्प के वर्तिकाग्र तक परागकणों का स्थानांतरण परपरागण कहलाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions