Doubtnut Promotions Sticky

मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी शिशु के जन्म से पूर्व उसके नर अथवा मादा होने की भविष्यवाणी करना लिंग निर्धारण कहलाता है।
(i) महिलाओं में दोनों लिंग गुणसूत्र एक ही मादा प्रकार के होते हैं। X और X (XX)।
(ii) पुरुषों में दोनों लिंग गुणसूत्र भिन्न-भिन्न होते हैं| X और Y(XY)।
(iii) पुरुष दो प्रकार के शुक्राणु बराबर मात्रा में उत्पन्न करते हैं। एक प्रकार के शुक्राणुओं में X गुणसूत्र होता है जबकि दूसरी प्रकार के शुक्राणु Y गुणसूत्र रखते हैं।
(iv) महिलाएँ एक ही प्रकार के अंडाणु उत्पन्न करती हैं जिसमें X गुणसूत्र होते हैं |
(v)जब X गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्डे से संयोग करता है तो (XX) युग्मनज लड़की में विकसित होता है।
(vi) जब Y गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्डे को निषेचित करता है तो (XY) युग्मनज लड़के में विकसित होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions