Doubtnut Promotions Sticky

मिसेल क्या है? जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है? क्या एथेनोंल जैसे दूसरे विलायकों में भी मिसेल का निर्माण होगा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मिसेल-साबुन को जल में घोलने पर साबुन के कण परस्पर एकत्रित होकर गुच्छों का रूप धारण कर लेते हैं। जिसमें लम्बी कार्यन म्यूखला वाला भाग आंतरित हिस्से में होता है और आयनिक भाग सतह पर होता है इस संरचना को मिसेल कहते हैं।
साबुन के अणु के दो मुख्य भाग है- एक जल रागी और दूसरा जाल विरागी भाग। कार्बन श्रृंखला वाला भाग जल विरागी होता है और आयनिक भाग जिसमें सोडियम या पोटैशियम परमाणु होता है वह जल रागी होता है। यह जब पानी, जैसे ध्रुवीय विलायक में डाले जाते हैं तब अपने आवेशित भाग के कारण जलागी भाग बाहर (जल की ओर) होता है। इस प्रकार मिसेल बनते हैं। एथेनॉल एक अधुवीय विलायक है, अतः इसमें जलरागी भाग के लिए आकर्षण भी नहीं होता है। अतः एथेनॉल में साबुन घोलने पर मिसेल नहीं बनेंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions