Doubtnut Promotions Sticky

कोशिकीय श्वसन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कोशिकीय श्वसन-हम साँस द्वारा जिस वायु को शरीर के अन्दर लेते हैं, उसमें उपस्थित ऑक्सीजन शरीर के सभी भागों में और अंततः प्रत्येक कोशिका में ले जायी जाती है। कोशिकाओं में यह ऑक्सीजन भोजन के विखंडन में सहायता करती है। कोशिका में भोजन के विखंडन के प्रक्रम में ऊर्जा मुक्त होती है। इसे .कोशिकीय श्वसन. कहते हैं। सभी जीवों की कोशिकाओं में कोशिकीय श्वसन होता है।
कोशिकीय श्वसन के प्रकार-यह दो प्रकार का होता है -
(क) वायवीय श्वसन-कोशिका के अन्दर, भोजन (ग्लूकोस) ऑक्सीजन का उपयोग करके कार्बन डाईऑक्साइड और जल में विखंडित हो जाता है। जब ग्लूकोस का विखंडन ऑक्सीजन के उपयोग द्वारा होता है, तो यह .वायवीय श्वसन. कहलाता है। भोजन के विखंडन से ऊर्जा निर्मुक्त होती है।
ocr_image
(ख) अवायवीय श्वसन-जब ग्लूकोस का विखंडन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है, तब यह .अवायवीय श्वसन. कहलाता है। अवायवीय जीवों में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोस, ऐल्कोहॉल और कार्बन डाईऑक्साइड में विखंडित हो जाता है और ऊर्जा निर्मुक्त होती है। अतः ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions