Doubtnut Promotions Sticky

समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सामान्यतः पादप अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। सभी जंतु, चाहे वे शाकाहारी हों अथवा मांसाहारी, अंततः भोजन के लिए पादपों पर ही निर्भर होते हैं। जो जीव पादपों का भोजन करते हैं, उन्हें अक्सर अन्य जन्तुओं द्वारा भोजन के रूप में ले लिया जाता है और इस प्रकार यह क्रम चलता रहता है। उदाहरण के लिए, घास को कीटों द्वारा खाया जाता है, जिन्हें मेंढक खा लेते हैं।
मेंढक को सर्प खा लेते हैं। इसे खाद्य शृंखला कहा जाता है -
घास कीट मेंढक सर्प उकाब (गरुड़) वन में अनेक खाद्य शृंखलाएँ पाई जाती हैं। सभी खाद्य श्रृंखलाएँ परस्पर सम्बद्ध होती हैं। यदि किसी एक खाद्य श्रृंखला में कोई विघ्न पड़ता है, तो यह अन्य शृंखलाओं को प्रभावित करता है। वन का प्रत्येक भाग अन्य भागों पर निर्भर होता है। यदि वन के किसी घटक, जैसे-वृक्ष को अलग कर दिया जाये, तो इससे अन्य सभी घटक प्रभावित होते हैं। इसी कारण वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions