Doubtnut Promotions Sticky

क्या चक्रवात विनाशकारी हो सकते हैं? इनके द्वारा होने वाले विनाश के विषय में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) हाँ, चक्रवात काफी विनाशकारी हो सकते हैं।
(ii) चक्रवातों द्वारा होने वाला विनाश-चक्रवातों के समुद्र तट से सैकड़ों किलोमीटर दूर होने पर भी तेज पवन समुद्र के जल को तटों की ओर धकेलती है। ये चक्रवात के आगमन के पूर्व संकेत होते हैं। पवन द्वारा उत्पन्न होने वाली जल की लहरें इतनी शक्तिशाली होती हैं कि उनके आघात से बचना मुश्किल होता है।
चक्रवात के केन्द्र में (नेत्र में) निम्न दाब के कारण उसके केन्द्र में जल सतह उच्च स्तर तक उठ जाता है। उठता जल 3-12 मीटर की ऊँचाई तक उठ सकता है। ऐसा लगता है, मानो जल की दीवार तट की ओर बढ़ रही हो। इसके परिणामस्वरूप समुद्र का पानी कम ऊँचाई पर स्थित तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता है, जिससे जीवन और सम्पत्ति की गंभीर हानि होती है। यह पानी मृदा की उर्वरता को भी कम कर देता है। चक्रवात के तट को पार करते समय होने वाली लगातार वर्षा बाढ़ की स्थिति को और भयावह बना देती है।
चक्रवात अपने साथ अति उच्च वेग की पवन लाते हैं, जो घरों, दूरभाष और अन्य संचार प्रणालियों, वृक्षों आदि को क्षति पहुँचा सकती हैं, जिससे जीवन और सम्पत्ति की अत्यधिक हानि होती है।

|