Doubtnut Promotions Sticky

स्पष्ट कीजिए कि उन्नत प्रौद्योगिकी आपदाओं - से निपटने में सहायक सिद्ध हुई है।

Text Solution
Verified by Experts

आजकल हमें आपदाओं से अधिक सुरक्षा उपलब्ध है। पिछली शताब्दी के आरम्भ में तटीय क्षेत्रों के निवासियों के पास किसी चक्रवात के आने से पूर्व सुरक्षा की तैयारी करने और अपने घर खाली करने के लिए एक दिन से भी कम समय होता था। आज परिस्थितियाँ बहुत बदल गई हैं । उपग्रहों और राडार की उपलब्धता से अब यह संभव हो गया है कि किसी भी संभावित झंझा/तुफान के 48 घंटे पहले ही चक्रवात सतर्कता अथवा चक्रवात सूचना जारी कर दी जाती है और चक्रवात चेतावनी भी कम से कम 24 घंटे पहले जारी कर दी जाती है।
जब चक्रवात तट के निकट होता है, तब हर घंटे अथवा आधे घंटे पर उसकी प्रगति और दिशा के बारे में संदेश प्रसारित किए जाते हैं। अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संगठन चक्रवात से सम्बन्धित आपदाओं को मॉनीटर करने में सहयोग प्रदान करते हैं।
इस प्रकार स्पष्ट है कि उन्नत प्रौद्योगिकी आपदाओं से निपटने में सहायक सिद्ध हुई है।

|