Doubtnut Promotions Sticky

आपके मत में लोग तंजावूर को एक महान नगर क्यों मानते थे?

Text Solution
Verified by Experts

तंजावूर एक मंदिर शहर था और लोग इसे एक महान नगर मानते थे, क्योंकि
(i) यह चोल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था का केन्द्र था तथा नगरीकरण का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण प्रतिरूप था।
(ii) यह कावेरी नदी के डेल्टा पर स्थित राजधानी नगर था तथा इसमें राजराजेश्वर मंदिर था।
(iii) नगर के लिए जल की आपूर्ति कुओं तथा तालाबों से होती थी।
(iv) यह अनाज, मसालों, कपड़ों तथा आभूषणों की बिक्री का बड़ा बाजार था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions