Doubtnut Promotions Sticky

तीर्थस्थल भी धीरे-धीरे नगरों के रूप में विकसित हो गए। अजमेर नगर के उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

तीर्थस्थल भी धीरे-धीरे नगरों के रूप में विकसित हो गए। उदाहरण के लिए अजमेर (राजस्थान) 12वीं सदी में चौहान राजाओं की राजधानी था और आगे चलकर मुगलों के शासन में वह सूबा मुख्यालय बन गया। सुप्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती यहाँ 12वीं सदी में बस गए थे और उनके दर्शनार्थी एवं श्रद्धालु सभी पंथों-मतों से हुआ करते थे। अजमेर के पास ही पुष्कर सरोवर है, जहाँ प्राचीनकाल से ही तीर्थयात्री आते रहे हैं। आज अजमेर नगर धार्मिक सहअस्तित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions