Doubtnut Promotions Sticky

सूरत के पतन के कारण बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

17वीं शताब्दी के अन्त में निम्नलिखित कारणों से सूरत का पतन प्रारंभ हो गया
(i) मुगल साम्राज्य के पतन के साथ ही सूरत का बाजार और उत्पादकता दोनों में कमी आ गई।
(ii) पुर्तगालियों ने समुद्री मार्ग पर नियंत्रण कर लिया था।
(iii) 1668 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने अपना मुख्यालय मुंबई स्थानान्तरित कर दिया था।
(iv) मुंबई से प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई थी।

|