Doubtnut Promotions Sticky

यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तन-
1. लम्बाई में वृद्धि-इस समय शरीर की लम्बी अस्थियों की लम्बाई में वृद्धि होती है और व्यक्ति लम्बा हो जाता है। लगभग 18 वर्ष की आयु तक लड़के व लड़कियाँ अपनी अधिकतम लम्बाई प्राप्त कर लेते हैं, जो आनुवंशिक जीन पर निर्भर करती है।
2. शारीरिक आकृति में परिवर्तन-लड़कों में कंधे फैलकर चौड़े हो जाते हैं और लड़कियों की कमर का निचला भाग चौड़ा हो जाता है। लड़कों में शारीरिक पेशियाँ लड़कियों की अपेक्षा सुस्पष्ट एवं गठी दिखाई देती हैं।
3.स्वर में परिवर्तन-लड़कों का स्वरयंत्र विकसित होकर बड़ा हो जाता है और कभी-कभी आवाज भर्राने या फटने लगती है। लड़कियों का स्वरयंत्र अपेक्षाकृत छोटा और स्वर उच्चतारत्व वाला होता है।
4. स्वेद एवं तैलग्रन्थियों में वृद्धि-किशोरावस्था में इनका स्राव बढ़ जाता है, जिससे कुछ व्यक्तियों में चेहरे पर फुसियाँ एवं मुँहासे आदि हो जाते हैं।
5. जनन अंगों का विकास-नर जननांग विकसित हो जाते हैं। वृषण से शुक्राणुओं का उत्पादन प्रारम्भ हो जाता है। लड़कियों में अण्डाशय के आकार में वृद्धि होती है तथा अण्ड परिपक्व होने लगते हैं। अण्डाशय से अण्डाणुओं का निर्मोचन भी प्रारम्भ हो जाता है।
6. मानसिक, बौद्धिक एवं संवेदनात्मक परिपक्वताकिशोर अधिक स्वतंत्र तथा सचेत होते हैं । इस समय सीखने की क्षमता सर्वाधिक होती है। कभी-कभी परिवर्तनों की वजह से किशोर अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions