मानव नेत्र की संरचना को नामांकित चित्र बनाते हुए समझाइए।
Text Solution
हमारे नेत्र की संरचना में निम्न भाग होते हैं-
(1) श्वेत पटल (Sclera)— यह आँख के गोले (eye-ball) के ऊपरी सतह पर एक मोटी सख्त, सफेद एवं अपारदर्शक तह के रूप में होता है। इसका कार्य आँख के गोले की आकृति को बनाये रखना एवं आँख की बाहरी चोट से रक्षा करना होता है।
(2) कॉर्निया या स्वच्छमण्डल (Cornea)- यह श्वेत पटल के सामने का कुछ उभरा हुआ भाग होता है। इसे श्वेत पटल के ऊपरी एवं नीचे के भागों को जोड़ने वाली पारदर्शक तह भी कह सकते हैं।
(3) परितारिका या आइरिस (Iris)— यह कॉर्निया के पीछे एक अपारदर्शक परदा होता है। आइरिस के बीच में एक छिद्र होता है। आइरिस का रंग अधिकांशतः काला , होता है।
(4) तारा या पुतली (Pupil)- आइरिस के बीच वाले छिद्र को तारा कहते हैं। इसकी विशेषता यह है कि मांसपेशियों की सहायता से अधिक प्रकाश में स्वतः ही छोटी और अँधेरे में स्वतः ही बड़ी हो जाती है जिससे आँख में आवश्यक प्रकाश ही प्रवेश कर सके। अन्धकार में इसका व्यास लगभग 1 सेमी. एवं सूर्य की रोशनी में इसका आकार पिन के सिर (pin head) जितना हो जाता है।
(5) नेत्र लेंस (Eye lens)-आइरिस के पीछे एक मोटा उत्तल लैंस होता है जिसे नेत्र लेंस कहते हैं। यह लेंस मुलायम एवं पारदर्शक पदार्थ का बना होता है तथा मांसपेशियों की सहायता से अपने निश्चित स्थान पर टिका रहता है। सामान्यतया इस उत्तल लेंस के तल की वक्रता त्रिज्या 1 सेमी. तथा पीछे के तल की त्रिज्या लगभग 6 मिमी. होती है। मांसपेशियों पर तनाव को परिवर्तित कर इस लेंस की वक्रता त्रिज्या को परिवर्तित किया जा सकता है। इसी लेंस से देखने वाली वस्तु का उल्टा, छोटा एवं वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है।
(6) रक्तक पटल या कॉरोइड (Choroid)- यह श्वेत पटल के नीचे अन्दर की ओर एक काले रंग की झिल्ली होती है। काली होने के कारण यह आपतित प्रकाश का शोषण कर लेती है जिससे आँख के गोले के भीतर प्रकाश का परावर्तन नहीं होने पाता है। इसके पृष्ठ भाग में बहुतसी रक्त की धमनी एवं शिराएँ होती हैं जो नेत्र का पोषण करती हैं।
(7) दृष्टिपटल या रेटिना (Retina)- यह रक्त पटल के नीचे आँख की सबसे भीतरी पारदर्शक झिल्ली होती है। इस परत को रेटिना (दृष्टि पटल) कहते हैं। रेटिना अनेक तंत्रिका कोशिकाओं का बना होता है। तंत्रिका कोशिका द्वारा अनुभव की गई संवेदनाओं को दृक् तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क तक पहुँचा दिया जाता है। तंत्रिका कोशिकाएँ दो प्रकार की होती हैं-
(i) शंकु, जो तीव्र प्रकाश के लिए सुग्राही होते हैं।
(ii) शलाकाएँ, जो मंद प्रकाश के लिए सुग्राही होती हैं। इसके अतिरिक्त शंकु वर्गों की सूचनाएँ भी भेजते हैं। दृक् तंत्रिकाओं तथा रेटिना की संधि पर कोई तंत्रिका कोशिका नहीं होती। इस बिन्दु को अंध बिन्दु कहते हैं। यदि किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब अन्ध बिन्दु पर बने तो वह वस्तु दिखाई नहीं देती है।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
बड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
48:41View Solutionह्रदय की आतंरिक संरचना का चित्र सहित वर्णन
01:00:49View Solutionमानव उत्सर्जन तंत्र | वृक्क की संरचना | मानव में उत्सर्जी अंग | मानव शरीर में वृक्कों की स्थिति
54:27View Solutionदेखने की क्रियाविधि | चित्र सहित नेत्र से संबंधित रोग
50:45View Solutionमानव नेत्र की संरचना
37:06View Solutionमानव कर्ण की संरचना
31:03View Solutionमानव कंकाल की संरचना
31:40View Solutionमानव नेत्र की संरचना व कार्य
53:40View Solution